रंगोली
- फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली जब कॉलेज में थीं तो अविनाश शर्मा नाम के लड़के ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। एक इंटरव्यू में रंगोली ने बताया था, उस लड़के ने मुझे प्रपोज किया, जिसके बाद मैंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन वह कई लोगों से बोलता था कि मुझसे एकदिन शादी जरूर करेगा। जब मेरे माता-पिता ने मेरी सगाई एयरफोर्स ऑफिसर से तय कर दी तो वह मुझसे शादी करने के लिए चिंतित हो गया और एसिड फेंकने की धमकी देने लगा।