फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Studio बनवाने के लिए राज कपूर ने लिया था कर्ज, अब फैमिली हुई बेचने को मजबूर

Wed, 29 Aug 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर ने 1948 में कर्ज लेकर आरके स्टूडियो को बनाया था जो अब बिकने जा रहा है। कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी इस खबर से काफी दुखी हैं। इस स्टूडियो ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार और ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। राज कपूर के अलावा मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और ऋषिकेश मुखर्जी ने भी इस स्टूडियो में अपनी फिल्में शूट की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणधीर कपूर
स्टूडियो को बेचने जैसा कठिन फैसला क्यों लिया गया इसका जवाब हाल ही में स्वर्गीय एक्टर राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने दिया है। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया- आरके स्टूडियोज चेंबूर में है और उस तरफ की रोड पर काफी जाम लगा रहता है, जिसकी वजह से कोई भी एक्टर वहां शूट करने के लिए नहीं जाता।
विज्ञापन

3 of 5
रणधीर कपूर
रणधीर कपूर ने आगे बताया उनकी काफी यादें और भावनाएं आरके स्टूडियोज से जुड़ी हुई हैं और फैमिली ने दिल पर पत्थर रखकर इस यादगार धरोहर को बेचने का फैसला लिया है। रणधीर कपूर ने कहा- यह उनके लिए आर्थिक नुकसान से ज्यादा भावनात्मक नुकसान है क्योंकि इससे उनके पिता राज कपूर की यादें जुड़ी हुई हैं।

4 of 5
आरके स्टूडियो
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम बनने वाली है। यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। स्टूडियो लगभग दो एकड़ में फैला हुआ है। स्टूडियो बेचने की बात को ऋषि कपूर ने कंफर्म की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिछले साल 16 सितंबर को सुपर डांसर शो के दौरान इसमें आग लग गई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। बता दें कि आरके स्टूडियोज ने 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420' और 'जागते रहो' जैसी क्लासिक फिल्में प्रड्यूस कीं, लेकिन आग लगने की वजह से इस स्टूडियो के मुख्य शूटिंग स्थल जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें