हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज अपनी वेब सीरीज ‘कैट’ से देश दुनिया में धूम मचाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा फिर एक नया प्रयोग कैमरे के सामने करने जा रहे हैं। जी हां, इस बार वह ‘पहचहत्तर का छोरा’ बनने जा रहे हैं और इस छोरे को जो छोरी मिली है वह भी कमाल अभिनेत्री हैं यानी कि नीना गुप्ता। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में शुरू हो चुकी है और इस खास मुहूर्त के दिन राजस्थान व गुजरात की कुछ नामी गिरामी हस्तियां वहां मौजूद रहीं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक जयंत गिलाटर और इसके निर्माता है कुमार मंगत पाठक।