फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: वीर सावरकर बनने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं रणदीप हुड्डा, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

Fri, 02 Sep 2022 04:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पर्दे पर अपने किरदारों को बखूबी से निभाने के लिए जाने जाते हैं। अपने किरदार के लिए वह काफी मेहनत भी करते हैं। 2016 में आई 'सरबजीत' के दौरान उन्होंने 28 दिन में 18 किलो वजन घटाकर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था। वहीं, इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की तैयार में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के लिए भी रणदीप ने अपने वजन को काफी कम किया है और एकदम अलग अवतार में आ गए हैं। अभिनेता का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणदीप हुड्डा ने मई में अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का एलान किया था। इस फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाने वाले हैं। ऐसे में वह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के दौर के गुजर रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने किरदार के लिए 18 किलो वजन कम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं पहले ही फिल्म के लिए 18 किलो वजन कम कर चुका हूं। मैं अपने शरीर के साथ इन उतार-चढ़ावों को करने में सक्षम हूं क्योंकि मैं स्वाभाविक रूप से एक खिलाड़ी हूं।' वहीं, अभिनेता ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इस तस्वीर में वह लिफ्ट में नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने वजन घटाया है। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम सभी को कभी न कभी लिफ्ट की जरूरत है।'

विज्ञापन

4 of 4
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान के साथ दिखाई दिए थे। वहीं, अब वह अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ 'अनफेयर एंड लवली' में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अभिनेता को वीर सावरकर की भूमिका निभाने के लिए कुल 22 किलो वजन कम करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें