फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करता था ये एक्टर, 3 साल तक था सुष्मिता सेन से अफेयर

Mon, 20 Aug 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रणदीप हुड्डा
बर्थडे ब्वॉय रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद रणदीप अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म 'हाइवे' में एक किडनैपर की भूमिका से लेकर सरबजीत के मुख्य किरदार तक वो कई रूप में दिख चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनका बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा और मां आशा हुड्डा अलग हो गए थे और रणदीप को दादी के पास छोड़कर काम के लिए मिडिल ईस्ट में चले गए थे। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था कि उन्हें उस वक्त ऐसा लगा था जैसे उनके माता-पिता ने उन्हें धोखा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
रणदीप हुड्डा
रणदीप ने स्कूली पढ़ाई सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल से की। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्कूली दिनों में उन्हें 'रणदीप डॉन हुड्डा' के नाम से जाना जाता था। यहीं से उन्होंने स्कूल प्रोडक्शन में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

4 of 7
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए, जहां उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री ली। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहना इतना आसान नहीं था। गुजर बसर करने के लिए उन्हें कई छोटे-छोटे काम करने पड़े। उन्होंने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने का काम तक किया था। जिससे मिले पैसों से वो अपना खर्चा निकालते थे।
विज्ञापन

5 of 7
रणदीप हुड्डा
साल 2000 में रणदीप भारत लौटे और एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे, साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक प्ले के रिहर्सल के दौरान मीरा नायर ने उन्हें देखा और अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडीशन देने के लिए कहा।
विज्ञापन

6 of 7
रणदीप हुड्डा
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डी' में भी रणदीप ने काम किया था लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं रही। रणदीप अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' (2010) को मानते हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'साहिब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2', 'रंगरसिया', 'हाइवे', 'सरबजीत', 'सुलतान' जैसी फिल्में रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन
फिल्मों के अलावा रणदीप अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन का अफेयर करीब 3 सालों तक रहा। 2008 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया हालांकि दोनों के अलग होने की कोई वजह सामने नहीं आई। सुष्मिता के अलावा रणदीप का अफेयर नीतू चंद्रा, चित्रांगदा सिंह और अदिति राव हैदरी के साथ नाम जुड़ चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें