फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा को 4 साल करना पड़ा था इंतजार, करनी पड़ी थी टैक्सी ड्राइवर की नौकरी

Mon, 20 Aug 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Randeep Hooda
17 साल पहले 'मानसून वेडिंग' फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के बलबूते लाइमलाइट में रहे। तो चलिए रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनसुने किस्से बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा मुख्यरूप से रोहतक के रहने वाले हैं। रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी मां का नाम आशा हुड्डा है। जानकारी के मुताबिक रणदीप हुड्डा का बचपन काफी मुश्किलों से बीता। कहा जाता है कि उनके पेरेंट्स बचपन में उन्हें उनकी दादी के पास काम की वजह से छोड़कर चले गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
randeep hooda
रणदीप ने सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी जहां पर लोग उन्हें रणदीप डॉन हुड्डा के नाम से बुलाने लगे। इसके बाद रणदीप को आगे की पढ़ाई के लिए मेलबर्न भेज दिया गया। रणदीप हुड्डा ने बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर डिग्री ली है।

4 of 8
Randeep Hooda
कहा जाता है कि रणदीप ने मास्टर्स की पढ़ाई करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए नौकरी भी। कारों को साफ करना और टैक्सी ड्राइवर इन नौकरियों में शामिल हैं। रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' से डेब्यू किया था। 'मानसून वेडिंग' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन

5 of 8
RANDEEP HOODA
'मॉनसून वेडिंग' फिल्म तो हिट हो गई लेकिन इस फिल्म से दूसरी फिल्म मिलने में रणदीप को करीब 4 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच रणदीप ने थियेटर और टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। रणदीप एक्टिंग के अलावा अपने अफेयर्स की वजह से भी चर्चा में बने रहे।
विज्ञापन

6 of 8
randeep and sushmita
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन के अफेयर ने बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी फिल्म कर्मा और होली के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि कुछ साल बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। कई बार इंटरव्यू के दौरान रणदीप सुष्मिता से ब्रेकअप होने की बात को रणदीप अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वाकया कह चुके हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। रणदीप ने बॉलीवुड में अपनी छाप एक ऐसे एक्टर की छोड़ी है जो किसी भी दायरे में खुद को बांधना नहीं चाहता। फिर चाहे 'बॉम्बे टॉकीज' में फिल्माया गया लड़के साथ उनका लिप-लॉक सीन हो या फिर 'हाईवे' का किडनैपर दोनों ही किरदार उनकी जबरदस्त एक्टिंग के उदाहरण हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
Randeep Hooda
असल जिंदगी में रणदीप को घोड़ों से काफी लगाव है। यहां तक कि 6 पालतू घोड़ों की जोड़ियां भी हैं। रणदीप पोलो के काफी शौकीन हैं और अक्सर वह इस खेल को खेलते हुए नजर आते हैं। आखिरी बार रणदीप हुड्डा टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें