फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 बॉलीवुड स्टार्स संग रणदीप हुड्डा ने किया था शरीर का बुरा हाल, नजर आने लगी थी हड्डी-पसली

Sun, 19 Aug 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood
फिल्मों में एक लीड किरदार को बहुत ही मेनहत करनी पड़ती है इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे। क्योंकि किसी रोल में ढलने के लिए उन्हें डायरेक्टर का हर कहना मानना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में जब बात आती है स्टार्स के वजन बढ़ाने और घटाने की तो यह उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। लेकिन एक रोल के लिए उन्हें यह करना ही पड़ता है तो आइए जानते हैं रणदीप हुड्डा संग ऐसे ही 8 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने एक रोल के अपने शरीर से किया बड़ा खिलवाड़...
विज्ञापन

2 of 9
Bollywood
बॉलीवुड के सबसे मेहनती एक्टर माने जाने वाले सुपरहीरो ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। ऋतिक ने अपनी हर फिल्म के लिए अपने शरीर पर खूब मेहनत की है। बता दें कि फिल्म 'गुजारिश' के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और इसके बाद फिल्म 'कृष 3' के लिए बहुत लीन बॉडी लेकर आए। एक तरह से ये उनकी जीवन का बहुत चुनौती भरा मोड़ था।  
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood
न्यूकमर एक्टर राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्हें हर फिल्म में अलग-अलग किरदार और लुक में देखा जाता है। उन्होंने फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए खुद को कई दिनों तक भूखा रखा, इसके बाद फिल्म 'बहन होगी तेरी' में वह अलग ही अंदाज में नजर आए। इसके बाद फिल्म 'बोस' के लिए वह काफी मोटे हुए। कुल मिलाकर यही बात सामने आती है कि राजकुमार रोल में ढलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

4 of 9
Bollywood
इस लिस्ट में एक्टर्स ही नहीं बल्कि एकमात्र एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हईसा' के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जो काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया था।  इसके बाद वह फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में अक्षय कुमार संग अलग अवतार में नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 9
Bollywood
हालांकि फिल्मों में कुछ खास कमाल ना कर पाने वाले अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग का लोहा फिल्म 'गुरु' में मनवाया था। इस फिल्म के लिए वह काफी मोटे हुए थे और फिर खुद को मेनटेन भी किया। फिल्म 'गुरु' अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। 
विज्ञापन

6 of 9
Bollywood
आमिर खान का तो वैसे कोई सानी नहीं हैं लेकिन फिर भी बता दें कि फिल्म 'गजनी' के बाद एक बार फिर आमिर को जबरा बॉडी के साथ देखा गया था। फिल्म 'दंगल' में पहले उन्होंने 13 किलो वजन बढ़ाया और फिर उसे घटाया भी। फिल्म 'दंगल' ने भारत में ही नहीं बल्कि चीन में भी दंगल मचाया था। 
विज्ञापन

7 of 9
Bollywood
वहीं, आमिर की राह पर एक्टर फरहान अख्तर भी चल पड़े। उन्होंने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काबिले तारीफ काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके लिए फरहान ने 13 महीने तक रोजाना 5 से 6 घंटे जिम में जीतोड़ मेहनत की थी। 

8 of 9
Bollywood
इस कड़ी में एक बार फिर बात करेंगे सुपरस्टार आमिर खान की। आमिर को फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक टीचर के तौर पर देखा गया था। लेकिन इसके बाद आई फिल्म 'गजनी' ने उनकी किस्मत ही बदल डाली। फिल्म में उन्होंने अपने शरीर से बड़ा खिलवाड़ कर बहुत सॉलिड बॉडी बनाई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। इस जबरदस्त बॉडी के लिए आमिर खान ने 13 महीने जिम में जमकर पसीना बहाया था।  
विज्ञापन

9 of 9
Bollywood
आखिर में बात करेंगे एक्टर रणदीप हुड्डा की। रणदीप बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप ने बहुत उम्दा एक्टिंग की थी। इसके लिए उन्हें जेल में रहने के दौरान अपना दुबला-पतला शरीर दिखाना था। इसके लिए केवल 28 दिनों में उन्होंने अपना वजन 18 किलो घटा लिया। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप की ऐसी हालात हो गई थी फिल्म टीम के मेंबर भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। लेकिन डायरेक्टर के नाम लेने पर ही उनकी पहचान हो पा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें