फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: मां नीतू कपूर संग रणबीर ने पूरा किया आमिर- करीना का दिया चैलेंज, देखें मजेदार वीडियो

Sun, 01 May 2022 04:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नीतू कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : social media
आमिर खान और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर इस समय खूब चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही समय बचा है और निर्माताओं ने फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में और उत्सुकता पैदा कर दी है। दरअसल हाल ही में, निर्माताओं ने 'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'कहानी' रिलीज किया है। इसको रिलीज करने के साथ ही निर्माताओं ने फैंस के लिए फेदर चैलेंज रखा। इस चैलेंज को सबसे पहले 'लाल सिंह चड्ढा' स्टार आमिर खान और करीना कपूर ने एक्सेप्ट किया था। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। अब ऐसा ही एक वीडियो नीतू कपूर और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
नीतू कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-नीतू कपूर का वीडियो
नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फेदर चैलेंज का वीडियो शेयर किया। दिग्गज अभिनेत्री ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ इस चैलेंज को पूरा किया। दोनों इस वीडियो में डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं, दोनों मां-बेटे वीडियो में मस्ती करते दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, "रात के खाने पर लाल सिंह चड्ढा का फिल्टर ट्राय करते हुए।"
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना आउट!
कुछ दिनों पहले, 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्माताओं ने फिल्म का 'कहानी' नाम का गाना रिलीज किया। यह 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला गाना है। पोस्ट को साझा करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा, " कहानी को रिलीज करने का समय आ गया है। कहानी को साझा करने के लिए हम बहुत रोमांचित हैं। यह लाल सिंह चड्ढा का एक बहुत ही स्पेशल गाना है। हम आशा करते हैं कि प्रीतम, अमिताभ और मोहन का जादू आपको चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाएगा। हमें आपके फीडबैक का इंतजार रहेगा। जल्द से जल्द बताएं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
‘लाल सिंह चड्ढा’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन होगी रिलीज 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी एक बार फिर '3 इडियट्स' के बाद साथ नजर आएगी। बता दें कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें