आमिर खान और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर इस समय खूब चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही समय बचा है और निर्माताओं ने फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में और उत्सुकता पैदा कर दी है। दरअसल हाल ही में, निर्माताओं ने 'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'कहानी' रिलीज किया है। इसको रिलीज करने के साथ ही निर्माताओं ने फैंस के लिए फेदर चैलेंज रखा। इस चैलेंज को सबसे पहले 'लाल सिंह चड्ढा' स्टार आमिर खान और करीना कपूर ने एक्सेप्ट किया था। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। अब ऐसा ही एक वीडियो नीतू कपूर और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा है।