फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, रामायण में निभाएंगे भगवान राम की भूमिका

Mon, 07 Jul 2025 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रणबीर कपूर की आने वाले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में - रामायण: पार्ट 1, ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 - देव, लव एंड वॉर और एनिमल पार्क - जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली हैं। आइए, जानते हैं रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों के बारे में दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : X
रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्मों जैसे एनिमल, ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 - शिवा, और तू झूठी मैं मक्कार ने दर्शकों का दिल जीता है। अब, उनके प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamnamitmalhotra
रामायण: पार्ट 1
रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म रामायण का पहला भाग दीवाली 2026 को रिलीज होगा। हाल ही में निर्माताओं ने रामायण का पहला लुक जारी कर फैंस को खुश कर दिया। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), अरुण गोविल (दशरथ) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदार में नजर आएंगे। रामायण दो हिस्सों में बनेगी। इसे IMAX फॉर्मेट में फिल्माया जा रहा है, और इसमें हॉलीवुड के स्तर के विजुअल इफेक्ट्स होंगे। इसका पहला लुक 3 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया। इस लुक में रणबीर को राम के रूप में धनुष और बाणों के साथ देखा गया, जिसने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा दिया। दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 - देव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। यह फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 का सीक्वल होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर (शिवा) और आलिया भट्ट नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 - शिवा (2022) ने दर्शकों को 'आस्ट्रावर्स' की एक अनोखी दुनिया से परिचित कराया था। इस फिल्म की सफलता के बाद, इसके दूसरे भाग ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 - देव का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्री से है। यह एक ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में फिर से नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और आलिया भट्ट की भी वापसी होगी। यह फिल्म सुपरपावर और मिथकीय कहानियों का मिश्रण होगी, जिसमें पहले भाग की तरह शानदार विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का तीसरा भाग भी प्लान किया गया है।

4 of 5
इन दिनों रात में हो रही है फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
लव एंड वॉर
लव एंड वॉर का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। लव एंड वॉर 20 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। लव एंड वॉर एक लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म है, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं। रणबीर इस फिल्म में कथित तौर पर एक ग्रे किरदार निभाएंगे। यह फिल्म पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 20 मार्च 2026 को रमजान, राम नवमी, और गुड़ी पड़वा की छुट्टियों के दौरान रिलीज किया जाएगा। रणबीर और भंसाली की यह दूसरी साझेदारी है, इससे पहले दोनों सांवरिया में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma: निया शर्मा ने शेयर किया हॉट बिकिनी लुक, दुबई को स्टाइलिश अंदाज में किया अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल पार्क
एनिमल पार्क का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर (रणविजय), रश्मिका मंदाना, और बाकी कलाकार नजर आएंगे। यह 2023 में रिलीज हुई एनिमल का सीक्ल होगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। रणबीर के हिंसक और दमदार किरदार रणविजय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के आखिर में इसके सीक्वल एनिमल पार्क की घोषणा की गई थी। रणबीर ने हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Krrish 4: 'कृष' की चौथी किस्त पर आई बड़ी अपडेट, प्रियंका चोपड़ा के बाद दो और बड़े नाम हुए शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें