फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Metro In Dino Day 4: 'मेट्रो इन दिनों' की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानिए सोमवार को फिल्म ने की कितनी कमाई

Mon, 07 Jul 2025 08:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Metro In Dino Day 4 Box Office Collection: मानसून के मौसम में मोहब्बत की अलग-अलग कहानियां कहती फिल्म ‘मेट्राे इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नजर आ रही है। जानिए, इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर जब सामने आया, कुछ दिल को छू लेने वाले गाने रिलीज हुए तो दर्शकों को लगा कि डायरेक्टर अनुराग बसु ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के जादू को फिर से चलाएंगे। मगर नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से कमजोर कलेक्शन कर रही है। चौथे दिन का कलेक्शन तो काफी कम हुआ है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चौथे दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने चौथे दिन 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन वीकएंड के मुकाबले काफी कम है। शनिवार को इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 18.36 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वीकएंड पर गिरती है अधिकतर फिल्मों की कमाई 
‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई वीकएंड पर अच्छी रही, मगर सोमवार को अचानक इसका कलेक्शन कम हो गया। दरअसल, वीकएंड पर ज्यादा संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंचते हैं। जबकि सोमवार यानी वर्किंग डे पर दर्शकों की संख्या थिएटर में कम दिखती है। यह अधिकतर फिल्मों के साथ होता है। मगर ‘मेट्रो इन दिनों’ का पहले दिन का कलेक्शन देखकर लगता है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू नहीं सकी है।

4 of 5
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या बजट कर पाएगी वसूल 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि यह फिल्म अब तक 20 करोड़ रुपये भी नहीं बटोर सकी है। आगे अगर इसका कलेक्शन गिरता रहा तो बजट वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो इन दिनों फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट 
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे एक्टर्स नजर आए। फिल्म में अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई गईं। हर कहानी में प्यार का अलग रंग नजर आता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें