फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना को भी नहीं होगा पता, इस वजह से रणबीर कपूर हमेशा फोन में रखते हैं तैमूर की तस्वीर

Sun, 24 Jun 2018 06:06 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर और तैमूर
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। रणबीर और आलिया पिछले कुछ महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में नजर आते हैं। इससे पहले रणबीर और आलिया ने खुद भी इशारों-इशारों में कबूल किया है कि वो एक दूसरे को पसंद करते हैं। जाहिर है आलिया को खुश रखना है तो कई तरीके भी अपनाने पड़ते हैं अब ऐसा ही कुछ रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor
दरअसल, ओए एफएम को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि क्या वो करीना से फिल्मी दुनिया की गॉसिप करते हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी करीना से ज्यादा बात नहीं होती है बल्कि सैफ अली खान से उनकी काफी बनती है। दोनों की सोच भी एक जैसी है। रणबीर ने आगे बताया कि वो तैमूर से मिलने की वजह से करीना के यहां जाते हैं और उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन से कैप्चर करते हैं। बता दें कि रणबीर रिश्ते में तैमूर के मामा लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
रणबीर ने आगे बताया कि 'जब आप किसी लड़की को मनाने की कोशिश करते हैं तो आप उसे तुरंत तैमूर की फोटो दिखा दीजिए। तैमूर इतना क्यूट है कि वो तुरंत मान जाएगी।' तो आखिर ये बातें रणबीर किसके लिए कह रहे हैं। कहीं वो तैमूर की तस्वीरें दिखाकर आलिया को भी तो इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं करते।

4 of 5
ranbir kapoor
इससे पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा - 'किसी से प्यार हो जाना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि पानी भी शरबत लगने लगता है। प्यार ने ही मुझे बेहतर इंसान बनाया है। प्यार आपकी जिंदगी को और खूबसूरत बना देता है।'   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir kapoor
आलिया भट्ट के लिए रणबीर की दीवानगी का सबूत कई बार मिल चुका है। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक्त में इन दोनों का रिश्ता शादी की तरफ बढ़ सकता है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह लवबर्ड साल 2020 में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें