फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: जल्द पूरा होगा इंतजार, भव्य इवेंट में देखने को मिली रणबीर कपूर-साई पल्लवी की 'रामायण' की पहली झलक

Sat, 26 Apr 2025 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स जल्द ही इसकी पहली झलक पेश करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रामायण 1 और रामायण 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है। यह सबसे चर्चित बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म पर अप्रैल 2024 में काम शुरू हुआ। अब सालभर बाद दर्शकों के सामने इस फिल्म की पहली झलक पेश किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भव्य इवेंट में फर्स्ट लुक से पर्दा हट सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
'वेव्स' में जारी हो सकती है पहली झलक
'रामायण' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हालांकि, उससे पहले इसकी पहली झलक जल्द देखने को मिल सकती है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'रामायण' के निर्माता आगामी 'वेव्स' समिट (WAVES) में आधिकारिक रूप से फर्स्ट लुक जारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कब होगा वेव्स का आयोजन?
बता दें कि पहली वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का आयोजन मई में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होने जा रहा है। इसकी पहल पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। देश दुनिया की मनोरंजन जगत की हस्तियों के साथ खुद पीएम भी इसमें शामिल होंगे। यहां दुनिया भर के देशों की मनोरंजन, कंटेट और क्रिएशन से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां जुटेंगी। वेव्स समिट का आयोजन 1 से 4 मई 2025 तक होगा।

4 of 5
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोस्टर या वीडियो हो सकता है रिलीज
इसका एलान पहले ही हो चुका है कि रणबीर कपूर और निर्माता नमित मल्होत्रा भी वेव्स में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' फिल्म की टीम इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेगी। ऐसे में फिल्म का पोस्टर या क्लिप इस समिट में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इस तरह की तैयारी पर सिर्फ काम चल रहा है, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर क्या कहा? बोलीं- ‘अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो…’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'रामायण' का आधिकारिक एलान नवंबर 2024 में किया गया। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में नवंबर में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखेंगी। एक्टर यश रावण का रोल अदा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें