फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए उठाई आवाज, बोलीं- भारत की बहू को पाकिस्तान न भेजें

Sat, 26 Apr 2025 09:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant Takes Stand For Seema Haider: राखी सावंत ने हाल ही में सीमा हैदर का समर्थन में आवाज उठाई है। अभिनेत्री ने सरकार से गुजारिश की है कि सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए, क्योंकि वह भारत की बहू बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत, सीमा हैदर - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत आकर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। वह अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना होगा और 27 अप्रैल से उनकी वीजा सुविधा रद्द कर दी जाएगी। इस फैसले के बीच राखी सावंत ने सीमा हैदर का समर्थन करते हुए सरकार से भावुक अपील की है। 
Box Office: पहले दिन ही बिखरी ‘ग्राउंड जीरो’, 50 करोड़ के क्लब में शामिल ‘केसरी 2’; जानिए बाकी का हाल
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने किया सीमा का समर्थन
राखी ने कहा कि सीमा अब हिंदुस्तान की बहू हैं और उन्हें पाकिस्तान वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। शुक्रवार (25 अप्रैल) शाम को राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने सीमा को भारत में रहने देने की वकालत की।
Raashii Khanna: पहलगाम हमले का वीडियो देखकर टूटा राशि खन्ना का दिल, अभिनेत्री ने कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा के लिए राखी ने कही ये बात
राखी ने कहा, "सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। वह अब भारत की बहू है, सचिन की पत्नी है और उनके बच्चे की मां है। भारत को सीमा के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। वह सचिन से प्यार करती है और अब हिंदुस्तानी बन चुकी है। एक औरत के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए।"

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदू बन चुकी हैं सीमा: राखी सावंत
राखी ने आगे कहा, "सीमा यूपी की बहू है। उसे भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए। हम नहीं जानते कि इसके पीछे कौन साजिश कर रहा है, लेकिन किसी बेगुनाह के साथ गलत नहीं करना चाहिए। हां, वह पाकिस्तानी थी, लेकिन अब वह भारत की बहू है। शादी के बाद वह हिंदू बन चुकी है और भारत के समर्थन में नारे भी लगाती है। वह एक औरत है, कोई फुटबॉल नहीं कि उसे इधर-उधर भेज दिया जाए। यह मेरी सरकार से गुजारिश है।"
विज्ञापन

5 of 6
सचिन और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
क्या है सीमा हैदर का मामला?
32 वर्षीय सीमा हैदर 2023 में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थीं। उन्होंने 24 वर्षीय सचिन मीना से शादी की और हिंदू धर्म अपनाया। इस जोड़े की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सीमा की नागरिकता और अवैध प्रवेश को लेकर विवाद भी हुआ। अब सरकार के नए फैसले ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहलगाम हमले की कहानी चश्मदीदों की जुबानी - फोटो : ANI/PTI
क्यों निलंबित की गईं वीजा सेवाएं?
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को सजा देने की बात कही है। इसके चलते भारत-पाकिस्तान के कूटनीतिक रिश्तों में और तनाव आ गया है, जिसके परिणामस्वरूप यह वीजा प्रतिबंध लागू किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें