फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 15 Mar 2023 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के साथ डिंपल कपाड़िया की भी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने एक्टर की मां की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के एक सीन में वह रणबीर को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। इस सीन जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सामने आया, जिसे जानकर आप  भी हैरान रह जाएंगे। 
Kangana Ranaut: दीपिका की तारीफ पर कंगना को रास नहीं आए ट्रोल्स के सवाल, ऐसे बंद कर दी सबकी बोलती
 
विज्ञापन

2 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस सीन को फिल्माए जाने के दौरान एक्टर को डिंपल से 15-20 थप्पड़ खाने पड़े थे। सीन के मुताबिक एक्टर को उनकी मां से थप्पड़ खाना था। दूसरे ही टेक में यह सीन ओके हो गया था,  लेकिन निर्देशक लव रंजन ने मस्ती करने के लिए बार-बार रीटेक के लिए कहा, जिसकी वजह से दोनों को कई बार यह शॉट देना पड़ा। 
Pathaan Ott Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'पठान', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीन के दौरान यह सब देखकर जब वहां मौजूद लोगों ने जब डिंपल से पूछा कि क्या वह सच में रणबीर को थप्पड़ मार रही थीं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टाइमिंग इतनी परफेक्ट थी कि वह सही समय पर थप्पड़ को डक कर रहे थे। डिंपल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''वह ऋषि कपूर के बेटे हैं। उन्हें अपनी टाइमिंग अच्छी तरह से पता होती है।''
Ravrambha: मराठी फिल्म ‘रावरंभा’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अप्रैल में नहीं इस महीने में फिल्म देगी दस्तक !

4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 95 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल होने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने सात दिनों में 82.34 करोड़ का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि अगले वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। 
Divya Aggarwal: 'मुझे कोई शर्म नहीं...' एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर अनुराग कश्यप से मांगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणबीर के अलावा श्रद्धा कपूर, अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बतौर एक्टर यह बोनी की पहली फिल्म है। उनकी एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर सराहना की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं।
Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें