फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के बाद अब रणबीर कपूर ने भी किनारे किया कोरोना का डर, पहुंच गए इस फिल्म की शूटिंग करने

Tue, 15 Sep 2020 08:58 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह के एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद अब रणबीर कपूर भी कोरोना का डर छोड़कर कैमरे के सामने आ गए हैं। रणबीर कपूर ने सोमवार को एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : instagram/yogenshah_s
रणबीर कपूर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें रणबीर पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। वह एक फोटो में वर्दी पहन कर पुलिस की एक जीप के पास खड़े हुए हैं जबकि दूसरी फोटो शूटिंग के सेट से वायरल हो रहा है जिसमें ब्रेक के दौरान वह अपने सहकर्मियों के साथ बैठे बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन दोनों ही तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर रणबीर ने किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है? अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर ने ये शूटिंग एक विज्ञापन के लिए शुरू की है। 

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब काम शुरू होने पर रणबीर इससे पहले भी वर्किंग मोड में दिख चुके हैं। जी हां, इससे पहले वह अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डबिंग शुरू कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : instagram/ayan_mukerji
आलिया भट्ट की बैक टू बैक दो बड़ी फिल्मों ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ के मेगाफ्लॉप होने के बाद आलिया इन दिनों अपने करियर की नए सिरे से प्लानिंग कर रही हैं। रणबीर कपूर भी ‘ब्रह्मास्त्र’ का काम जल्द से जल्द खत्म कर अपने करियर के दूसरे बाकी काम करना चाहते हैं। उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और माना यही जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें