शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram
ये एक्टर आएंगे फिल्म में नजर
शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रायना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार नजर आएंगे। दर्शकों को ऋषि कपूर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। रणबीर भी अपने पिता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में उन्होंने इस फिल्म को अपने लिए बहुत खास बताया था।