साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की लेटेस्ट हिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' का खुमार लोगों के सिर से अभी उतरा भी नहीं था कि अब इसके दूसरे पार्ट की चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म के 'ओ अंटावा' में अपने सिजलिंग डांस मूव्स से पूरे देश में तहलका मचा चुकी सामंथा रुथ प्रभु को लोग का खूब प्यार मिला। लेकिन, ऐसा लगता है कि दर्शक 'पुष्पा: द रूल' में सामंथा के डांस मूव्स को मिस करने वाले हैं क्योंकि उनकी जगह बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा ने ले ली है।