संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' की कमाई का आंकड़ा आसमान छू रहा है। इस फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त का तो वहीं परेश रावल ने सुनील दत्त का किरदार निभाया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस बीच फिल्म के रिलीज होने के 13 दिन बाद संजय दत्त की छोटी बहन नम्रता का बयान सामने आया है जिसे जानकर परेश रावल को झटका जरूर लग सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sunil dutt
'संजू' फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर, उसके करीबी दोस्त और पापा सुनील दत्त के साथ उनके रिश्ते दिखाए गए हैं। फिल्म में संजय दत्त की दोनों बहनों प्रिया दत्त और नम्रता को दिखाया गया है लेकिन उतना नहीं। ऐसे में जब संजय दत्त की बहन से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
3 of 5
sunil dutt
स्पॉट ब्वॉय से बात करते हुए नम्रता ने कई सवालों के जवाब दिए। नम्रता ने कहा - 'पापा का किरदार निभाते हुए मैं किसी को भी नहीं देख सकती क्योंकि वह बहुत खास थे। ऐसा नहीं है कि मुझे उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई , बस उनके साथ अपने आपको जोड़ नहीं सकी क्योंकि मैं दर्शक नहीं सुनील दत्त की बेटी हूं।'
4 of 5
sanju
इसके बाद नम्रता से नरगिस दत्त का किरदार निभा रही मनीषा कोइराला के बारे में पूछा गया। नम्रता ने कहा- 'मनीषा की एक्टिंग ठीक थी। इतना जरूर कहना चाहूंगी कि सुनील दत्त और नरगिस दत्त का किरदार परदे पर निभाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है। अगर दर्शक उनके साथ जुड़ पाए तो अच्छा है।'
आपको बता दें, रणबीर कपूर की 'संजू' 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के महज एक कदम दूर है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। 'संजू' फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म तेजी से कमाई करके कलेक्शन के मामले में 'बाहुबली' और 'पद्मावत' को भी मात दे चुकी है।