फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस

Sun, 16 Jul 2023 05:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर की कार का पीछा करता युवक - फोटो : social media
अपने पसंदीदा सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन इन दिनों प्रशंसकों द्वारा यह सब करना अब एक खतरनाक रूप  लेता जा रहा है। हाल ही में, कई सितारों ने अपने कथित फैंस द्वारा परेशान किए जाने और उनकी सहमति के बिना उनकी प्राइवेसी तोड़े जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। स्टार्स लगातार फैंस द्वारा की गई हरकतों से परेशान होकर सामने आकर शिकायत करते हैं। ऐसी ही एक घटना का शिकार हाल ही में एक और स्टार हुआ है। यह और कोई नहीं बल्कि अभिनेता रणबीर कपूर हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जहां कुछ महीने पहले आलिया भट्ट ने उनकी मर्जी के बिना उनकी और बेटी राहा की तस्वीर खींचे जाने पर आपत्ति जताते हुए फैंस समेत पैपराजी को फटकार लगाई थी, वहीं अब अभिनेत्री के पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक ऐसा ही वाकया हुआ है। दरअसल, इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को रणबीर की कार का पीछा करते और मना करने के बावजूद अंदर उनकी तस्वीरें खींचते हुए देखा जा सकता है।
Jawan: 'जवान' में नहीं होगा कियारा आडवाणी का कैमियो? शाहरुख की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक चलाते और रणबीर की कार का पीछा करते देखा जा सकता है। वह व्यक्ति कार में बैठे  अभिनेता की क्लियर फोटो लेने के लिए, अपना फोन कार की खिड़की पर चिपका देता है। इसके बाद रणबीर के ड्राइवर ने अपना शीशा नीचे किया और उस आदमी को दूर भगाने की कोशिश की, लेकिन पीछे हटने के बजाय, वह अंदर अभिनेता की तस्वीरें लेने के लिए और करीब चला गया। इस घटना को देख सभी का दिमाग खराब हो गया है।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
वह कार का पीछा तब तक करता रहा, जब तक सड़क पर आसपास चल रहे लोगों ने उसे डांटा नहीं। वायरल हो रहे इस वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर बहस हो रही है कि क्या फैंस सभी सीमाओं को सिर्फ इसलिए पार कर रहे हैं क्योंकि वे एक स्टार को पसंद करते हैं? सोशल मीडिया यूजर्स मानना है कि उस व्यक्ति को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ किसी व्यक्ति की गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए पकड़ा जाना चाहिए और दंडित भी किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, इस आदमी को घुसपैठ के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'यही कारण है कि बॉडीगार्ड्स इन लोगों की पिटाई करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में रणबीर  पहले कभी न देखे गए अवतार में अभिनय करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 
Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें