फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शमशेरा' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख पहचान नहीं पाए फैंस

Fri, 11 Oct 2019 12:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shamshera - फोटो : social media
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'शमशेरा' की शूटिंग में भी बिजी हैं । हाल ही में 'शमशेरा' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं । इन तस्वीरों में रणबीर का लुक उनकी अभी तक रिलीज हुई फिल्मों से बिल्कुल अलग है । रणबीर को देख उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है । 
विज्ञापन

2 of 5
shamshera - फोटो : social media
इस तस्वीर में रणबीर किसी गांव के युवक की तरह लग रहे हैं । सिर पर गमछा और कुर्ते के साथ धोती पहने हैं। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ रणबीर को फैंस पहचान नहीं पाए । फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर होंगी। साथ ही संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे ।
विज्ञापन

3 of 5
shamshera - फोटो : social media
इससे पहले रणबीर कपूर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शमशेरा डाकू की कहानी नहीं है, बल्कि यह सन 1800 की कहानी पर आधारित है। इसमें डकैत आदिवासी अपने अधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते दिखाई देंगे। 

4 of 5
ranbir kapoor - फोटो : amar ujala
रणबीर ने आगे कहा, 'मैंने अभी तक ऐसी फिल्म में काम नहीं किया है। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, ड्रामा सब कुछ है। फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है।' बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो 45 सेकेंड का था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala
इस टीजर में रणबीर जंग के मैदान में  कुल्हाड़ी और धनुष के साथ दिखे थे। इस टीजर के नीचे लिखा था, 'करम से डकैत, धरम से आजाद' । शमशेरा को अग्निपथ फेम करण मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं । शमशेरा 31, जुलाई 2020 को रिलीज होगी।  
 

कैमरे पर लड़की के साथ ऐसी हरकत कर बर्बाद हो गया था करियर, 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें