फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ रुपये से भी आगे निकली ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', इन पांच कारणों से कर रही है धाकड़ कमाई

Fri, 11 Oct 2019 12:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
War - फोटो : Social Media
गांधी जयंती के खास मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन ही 53.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बनाए तो वहीं फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि फिल्म ने अभी तक कुल 228.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई क्यों कर रही है। इस  पैकेज में आपको बताते  फिल्म के सुपरहिट होने के पांच कारण....

विज्ञापन

2 of 6
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
1. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के दो ऐसे एक्टर हैं जो न सिर्फ एक्शन और डांस में माहिर हैं, बल्कि साथ ही साथ दोनों की बॉडी भी काफी शानदार है। ऐसे में वॉर में इन दोनों का एक साथ होना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
war film - फोटो : social media
2. जोरदार एक्शन
पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म देखने को नहीं मिली, जिसमें जोरदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिला हो। वहीं जो एक्शन फिल्में  रिलीज भी हुईं वो भी दर्शकों को हॉलीवुड लेवल का एक्शन नहीं दे पाईं। लेकिन वॉर का एक्शन लेवल हॉलीवुड के एक्शन लेवल को टक्कर देता नजर आ रहा है। इसलिए दर्शक फिल्म की ओर खिंचे चले जा रहे हैं।

4 of 6
war film - फोटो : social media
3. म्यूजिक, डांस और फिल्म की स्पीड
वॉर के सुपरहिट होने के पीछे जो तीसरा बड़ा कारण है, वो ये कि फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही जबरन का गाने नहीं जोड़े गए हैं। वहीं जो गाने हैं उनमें ऋतिक- टाइगर और वाणी का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म की स्पीड भी अच्छी है। फिल्म आपको जबरन स्लो करके बोर नहीं करती है।  ऐसे में लोगों को फिल्म का प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
4. जोरदार प्रमोशन
फिल्म को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। चूंकि यशराज इसे अभी तक की अपनी सबसे बड़ी फिल्म बता रहा है, ऐसे में उन्होंने इसका जोरदार प्रमोशन भी किया है। न सिर्फ ऋतिक, टाइगर और वाणी ने जगह जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन किया। बल्कि साथ ही साथ कई कंटेस्ट भी चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
5.  छुट्टियों का फायदा
इन सभी कारणों के अलावा एक और बड़ा कारण है फिल्म की धाकड़ कमाई का और वो है छुट्टियों का फायदा। सबसे पहले फिल्म जिन तारीख को रिलीज हुई उस दिन छुट्टी होती है। उसके बाद नवरात्रि और दशहरे में भी लोगों को छुट्टियां मिल गईं और इसके बाद वीकेंड। ऐसे में दर्शकों को फिल्म तक पहुंचने के लिए खूब वक्त मिला और फिल्म को दर्शकों का प्यार। वहीं फिल्म का माउथ पब्लिसिटी का भी खूब फायदा मिला है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से करीना कपूर के बयान तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें