राज कपूर
- फोटो : Instagram
अपने उस्ताद राज कपूर को याद करते हुए इस बारे में राहुल रवैल कहते हैं, "मैं आज जहां हूं उन्हीं की वजह से हूं। मेरी किताब में उनके जीवन के बहुत सारे वृतांत और किस्से हैं जो उनके मज़ाकिया स्वभाव, अंदरूनी बातों, अपने फिल्म क्रू के साथ उनके रिश्तों, भोजन के लिए उनके जबरदस्त चाव और रूस के प्रति उनके प्यार को उद्घाटित करते हैं। राज कपूर दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षक थे। मैंने उनसे जो शानदार चीजें सीखी हैं, उन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता।"