सोनम कपूर
रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड की दुनिया में एक साथ कदम रखा था। दोनों साथ फिल्म ‘सांवरिया’ में नजर आए थे, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और सोनम कपूर करीब आ गए थे और कुछ ही समय में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक चल नहीं सका।