फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: रणबीर आलिया की गेस्ट लिस्ट आई सामने, वरमाला समारोह में शामिल होंगे ये खास सेलेब्स

Tue, 12 Apr 2022 11:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। हालांकि की शादी की तारीख का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी 13 अप्रैल से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, आमिर खान, संजय लीला भंसाली समेत कई बॉलीवुड हस्तियां इस जोड़े के वरमाला समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन

2 of 4
वरमाला समारोह में शामिल होने वाले सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी में आलिया के करीबी करण जौहर और रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी शामिल होंगे। इससे पहले आज मुंबई पुलिस आलिया भट्ट के सुरक्षा प्रभारी यूसुफ इब्राहिम से बात करने के लिए वास्तु अपार्टमेंट पहुंची थी। उन्हें पैपराजी द्वारा परिसर में देखा गया था। बता दें कि इस शादी समारोह से पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी पति भरत साहनी और बेटी समारा साहनी के साथ मुंबई पहुंची हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक रणबीर और आलिया की शादी का समारोह आरके स्टूडियो में होगा, जिसके बाद चेंबूर में आरके हाउस में भी एक समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। सितंबर महीने में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अयान ये जवानी है दीवानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। वहीं दोनों की पिछली फिल्मों की बात करें तो आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी और रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म संजू में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next