फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: नशे की हालत में आलिया को एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे रणबीर कपूर? नेटिजंस ने सुनाई खरी-खरी

Sun, 10 Jul 2022 11:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हैं। जल्द ही दोनों के घर कलकारी गूंजने वाली है। इस बात से कपूर और भट्ट फैमिली ही नहीं, दोनों स्टार्स के फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि फैंस इन दोनों की पर्सनल लाइफ में बेहद दिलचस्पी लेते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट लंदन में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग करके भारत वापस आई हैं। इस मौके पर खुद रणबीर कपूर उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे। मगर, रणबीर का अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि वह नशे की हालत में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं उतरे कार से नीचे
बता दें कि रणबीर जब आलिया को लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वह कार ने नीचे नहीं उतरे। वह गाड़ी में ही बैठे नजर आए। इस दौरान वह कार की सीट पर कोने में बैठे मोबाइल फोन चलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। कुछ फैंस ने यहां तक कह डाला है कि वह नशे की हालत में हैं। इसके चलते रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'नशा में है क्या?' वहीं एक अन्य यूजर ने रणबीर का बचाव किया और लिखा, 'हद है बेचारे के बैठने के स्टाइल से भी दिक्कत है लोगों को...'

विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के साथ रहते हैं महफूज
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आलिया जहां करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में रणबीर की तारीफें करती नजर आईं, वहीं रणबीर कपूर भी अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान आलिया का जिक्र जमकर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, 'जब वह आलिया के आसपास होते हैं तो काफी सुरक्षित महसूस करते हैं'।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे साथ
बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी की है। काम की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ नजर आएंगे। इनकी यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें