फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-दीपिका से शाहिद-करीना तक, जब ब्रेकअप के बाद भी पर्दे पर साथ नजर आईं ये जोड़ियां

Mon, 01 Mar 2021 01:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, शाहिद कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में फिल्में हिट कराने के लिए सिर्फ दमदार कहानी ही नहीं बल्कि सितारों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री होना भी जरूरी है। जब पर्दे पर स्टार्स के बीच बॉन्डिंग दिखती है तो फिर कहानी में भी रोमांच आ जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि सितारों का एक दूसरे से मनमुटाव हो जाता है या फिर झगड़ा हो जाता है, लेकिन फिर वो भी साथ काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने आपसी झगड़े और मनमुटाव के बाद भी एक दूसरे संग फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : Bollywood
रणबीर दीपिका

रणबीर और दीपिका एक वक्त में बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते थे। इनके अफेयर की काफी चर्चा होती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं फैंस को लगने लगा कि अब ये जोड़ी कभी पर्दे पर नहीं दिखाई देगी, लेकिन दोनों ब्रेकअप के बाद भी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ नजर आए। ये फिल्म बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
माधुरी दीक्षित-संजय दत्त

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब माधुरी और संजय दत्त का अफेयर टॉक ऑफ द टाउन हुआ करता था। सिर्फ पर्दे के पीछे ही नहीं बल्कि पर्दे पर भी संजय और माधुरी की जोड़ी सुपरहिट थी। हालांकि संजय दत्त के जेल जाने के बाद से माधुरी ने उनसे दूरी बना ली और ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। इसके बाद साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के लिए माधुरी और संजय 25 साल बाद साथ नजर आए। ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इनकी जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखना फैंस को काफी अच्छा लगा था।

4 of 6
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान
करीना कपूर खान- शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी पर्दे पर कमाल दिखाया करती थी। वहीं इन दोनों सितारों ने खुले तौर पर लोगों के सामने अपने प्यार को स्वीकार भी किया था। हालांकि धीरे धीरे दोनों के बीच दरार आने लगी और शाहिद करीना एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों के अलग होने की शुरूआत फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान ही हो गई थी, लेकिन फिर भी दोनों ने ये फिल्म पूरी की। इसके अलावा ब्रेकअप के बाद दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' का  भी हिस्सा बने थे। फिल्म में दोनों का कोई भी सीन एक साथ नहीं था, लेकिन प्रमोशन के वक्त दोनों साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
जग्गा जासूस
रणबीर कपूर- कटरीना कैफ

दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर का अफेयर कटरीना के साथ शुरू हुआ था। दर्शकों को उनकी जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों तरह से पसंद आती थी। हालांकि रणबीर और कटरीना की प्रेम कहानी भी ज्यादा दिनों तक आगे नहीं बढ़ पाई और उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी रणबीर और कटरीना ने फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : टाइगर जिंदा है
कटरीना कैफ - सलमान खान

कटरीना और सलमान के अफेयर के बारे में हर कोई जानता है। एक वक्त ऐसा था जब सलमान और कटरीना एक दूसरे के काफी नजदीक माने जाते थे। यहां तक की ऐसा कहा जाता था कि कटरीना ही सलमान की दुल्हनिया होंगी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान और कटरीना की दोस्ती बरकरार रही और दोनों ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें