संजू की शानदार सफलता के बाद लंबे समय से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के सिलसिले में बुल्गारिया में व्यस्त थे। बीती शाम वो बुल्गारिया से मुंबई वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। आपको बता दें इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं, साथ में करण जौहर भी इस फिल्म को निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर अपने करियर के 11 साल पूरे कर चुके है, जिसमें कई फिल्में सफल रही हैं तो कई असफल रही हैं।