रणबीर कपूर
- फोटो : insta-Filmfare
कूल अंदाज से लूटी महफिल
फिल्म देहाती डिस्को के प्रमोशनल इवेंट पर रणबीर कपूर लाइट ब्लू और व्हाइट कलर की लाइनर शर्ट और क्रीम कलर कलर की कैजुअल पेंट में पहुंचे थे, इसके साथ ही अभिनेता ने चश्में के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस दौरान रणबीर अपने स्वैग और कूल अंदाज से महफिल लूटते दिखाई दिए। फैंस को भी उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'किसी को इंप्रेस करने के लिए उन्हें किसी अजीब स्टाइल की जरूरत नहीं है, अब तक का सबसे कूल लड़का'। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी उनकी तारीफ करते दिखे।