फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal success Party: आलिया के साथ 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे रणबीर, अन्य सितारों ने भी बांधा समा

Sat, 06 Jan 2024 11:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, रणबीर-आलिया-बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म की रिलीज को आज 37 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 2023 की मेगा ब्लॉकबस्टर रही 'एनिमल' की शानदार सफलता की खुशी में आज एक भव्य पार्टी रखी गई। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फिल्म जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया के साथ पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया, रणबीर, महेश भट्ट-नीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। ग्रे पैंट सूट और ब्लैक कोर्ट में रणबीर काफी हैंडसम लगे। वहीं,आलिया भट्ट रॉयल ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। दोनों ने जमकर पोज दिए। पार्टी में रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह, आलिया के पिता व निर्देशक महेश भट्ट भी शामिल हुए। नीतू सिंह ने भी अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट लूट ली।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' में विलेन का रोल अदा कर वाहवाही लूटने वाले बॉबी देओल भी पार्टी में आए और अपने अंदाज से छा गए। बॉबी देओल की तस्वीरें क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर्स टूट पड़े। एक्टर ने भी निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। उनके अलावा फिल्म में रणविजय (रणबीर कपूर) के पिता का रोल अदा करने वाले एक्टर अनिल कपूर भी पार्टी में छा गए।

Double Role: एक ही फिल्म में हीरो के साथ विलेन भी बने ये सितारे, लिस्ट में कई सुपरस्टार के नाम शामिल

4 of 5
प्रेम चोपड़ा, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी से सितारों के लुक जमकर वायरल हो रहे हैं। फराह खान और प्रेम चोपड़ा के अलावा कई और स्टार्स भी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। बता दें कि एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। फिल्म को हिंसात्मक दृश्यों के चलते काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 
Salaar: दुनियाभर के देशों में तहलका मचाने के बाद अब जापान में होगा सलार का धमाल, मेकर्स ने रिलीज का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल'  549.39 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है। शनिवार को एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है। 'सलार' और 'डंकी' जैसी फिल्मों के बीच और महीनाभर बीत जाने के बाद भी फिल्म ने 37वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड ये फिल्म 897 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 
Merry Christmas: कटरीना ने बांधे विजय सेतुपति के तारीफों के पुल, बोलीं- 'साथ काम करने के लिए थी उत्साहित'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें