फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली और जेपी दत्ता की बेटी की शादी में शामिल हुए सितारे, पांच खबरें

Wed, 10 Mar 2021 09:41 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर - फोटो : Twitter
महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना के फिर से हो रहे प्रसार के लपेटे में मंगलवार को प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेता रणबीर कपूर भी आ गए। इसके चलते भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुक गई है।



रणबीर कपूर और भंसाली कोरोना की चपेट में, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुकी
विज्ञापन

2 of 5
निधि दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधी दत्ता असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं निधि और बिनॉय की शादी में फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की।


Nidhi Dutta Marriage: बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधीं निधि दत्ता, फिल्मी सितारों ने पहुंचकर जमाई महफिल
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
भारत में कोरोना वैक्सीन की डोज 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को दी जा रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई सितारों का नाम शामिल हो चुका है। अब हाल ही में अनुपम खेर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। अभिनेता और लेखक अनुपम खेर ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर वैक्सीन लगवाने का एक वीडियो भी साझा किया है।


अनुपम खेर ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, वीडियो में ओम नम: शिवाय का जाप करते नजर आए अभिनेता

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। इस वीडियो के जरिए सनी लियोनी ने ये खुलासा किया कि उन्हें 21 साल की उम्र में नफरत भरे ईमेल मिले। साथ ही लोगों ने उन पर जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट्स किए। उनके डांस मूव्स को को लेकर भी आलोचना हुई और इंडस्ट्री कम्युनिटी से कोई ऑफर या सपोर्ट नहीं मिला। और यहां तक कि अवार्ड शो से उनका बहिष्कार भी किया गया। 


सनी लियोनी की कहानी: पोर्न फिल्में बनाने की वजह से नफरत करते थे लोग, रोज मिलते थे आपत्तिजनक मेल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
राजनीति में दमखम दिखाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो 12 साल बाद फिर से फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक वेब शो में भी नजर आ सकती हैं।


12 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कुछ दिलचस्प लेकर आने वाली हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें