फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की प्राइवेट पार्टी में रणबीर कपूर को गले लगाए दिखीं आलिया, वायरल हो रही तस्वीर

Wed, 18 Sep 2019 10:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir alia - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है । हाल ही में रणबीर, आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे । ये पार्टी आकांक्षा के घर पर ही थी । पार्टी से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर अन्य मेहमानों के साथ पोज देते नजर आए। फोटो में आलिया ने रणबीर को गले लगाया हुआ है । दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं । आकांक्षा की बर्थडे पार्टी में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार आदित्य सील, गुरफतेह सिंह और अनुष्का रंजन भी पहुंचे थे । 
 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
बता दें आलिया और रणबीर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर ली है । ये पहली फिल्म है जिसमें दोनों साथ काम करते नजर आएंगे । इसके अलावा आलिया के पास 'सड़क 2', 'RRR'और 'तख्त' है । वहीं रणबीर अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग कर रहे हैं । 

4 of 5
ALIA bhatt - फोटो : social media
हाल ही में सोनम कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों अपना लकी चार्म बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया कि जब वो छोटे थे तब अपने ख्यालों की दुनिया में रहते थे। वो हमेशा किसी खास काम के लिए जा रहे होते थे तो उस दौरान ऐसे नंबर्स को सड़क पर ढूंढ़ते थे जिसे जोड़ने पर 8 आता हो, जैसे 2222। इसके अलावा स्कूल जाते वक्त वो रोड पर रेड मेल ट्रक को देखना पसंद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
वहीं आलिया भट्ट ने बताया कि बचपन से ही उनकी एक आदत रही है। वो जब भी किसी ऐसी परिस्थिति में होती हैं जहां पर नर्वस फील करती हैं तो ऐसे में पहले से ही एक्टिंग करने लग जाती हैं। आलिया अपने पक्ष में रिजल्ट को रखते हुए अपने बाथरूम के शीशे के सामने एक्टिंग करती हैं। यही उनका लकी चार्म है।

ब्रेकअप के 3 साल बाद फिर साथ दिखे रणबीर-कटरीना, वीडियो आ गया सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें