फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ क्या इस पार्टी में शामिल होने जा रहीं उर्मिला, अब खुद बताई सच्चाई

Wed, 18 Sep 2019 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : social media
अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। मातोंडकर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी की तरह रही, क्योंकि पार्टी को अगले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का सामना करना है। ऐसे में चर्चा है कि उर्मिला शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। अब उर्मिला ने किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
उर्मिला ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं किसी और पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हूं। मीडिया से आग्रह है कि वो केवल सुनी सुनाई चीजों को ना फैलाएं। मेरे लिए इस तरह की बातें करना सही नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
इससे पहले कांग्रेस ज्वाइन करते वक्त उर्मिला ने कहा था कि, 'मुझे भले ही सामाजिक जागरूकता मां-बाप से विरासत में मिली है, लेकिन मैं सदा आम लोगों के जीवन और उनकी समस्याओं को निकट से देखती रही हूं। फिल्मों में जाना और सफलता हासिल करना एक अलग बात है और इससे मेरे विचारों में कोई बदलाव नहीं आया। राहुल गांधी सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं और देश में जैसे हालात हैं उनमें राहुल गांधी सभी को साथ लेकर आगे जा सकते हैं।' 

4 of 5
urmila matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला ने कहा था कि 'बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और मैं लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए राजनीति में आई हूं। मुझे लोगों के बीच सेवा का मौका मिला है और मैं अपनी इसी राह पर आगे बढ़ती रहूंगी।' बता दें कि उर्मिला ने उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से हार गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urmila matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया और फिर बड़े होकर भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाया। लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म 'नरसिम्हा' थी। इसके बाद फिल्म 'रंगीला' ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। 

उर्मिला समेत इन 6 सितारों को रास नहीं आई राजनीति, अमिताभ ने तो कहा था जिंदगी की बड़ी गलती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें