फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हालत से टूट चुके रणबीर कपूर चले सनी देओल की राह

Thu, 17 Mar 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से जो भी कर रहे हैं, सब उल्टा हो जा रहा है। कभी खान तिकड़ी के लिए खतरा कहा जाने वाला ये सितारा आज इतना परेशान है कि अपने करीबी दोस्तों पर भी भरोसा नहीं कर पा रहा है। आखिरकार सनी देओल की तरह रणबीर ने खुद ही बड़ा दांव खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

2 of 10
रणबीर कपूर के करियर शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही कई फिल्मी पंडितों ने उनको लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। यहां तक कि उनको खान तिकड़ी के लिए बड़ा खतरा कर बताया गया। काफी लोगों ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिल गया है। वहीं अब पिछले कुछ समय से मामला कुछ और ही हो गया है।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

3 of 10
- फोटो : gettyimages
रणबीर कपूर के हिस्से में पिछले कुछ समय से फ्लॉप ही फ्लॉप फिल्में आ रही हैं। पिछले साल आई 'बॉम्बे वेलवेट' के सुपरफ्लॉप होने के बाद तो उनपर खूब चुटकुले बने। उनके करियर को खत्म कहा जाने लगा।

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

4 of 10
- फोटो : gettyimages
दीपिका के साथ आई उनकी तमाशा भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी जबकि इसको इम्तियाज अली ने काफी मेहनत करके बनाया था। एक तरफ उनका करियर डावाडोल चल रहा है दूसरी तरफ कैटरीना से उनका ब्रेकअप हो गया। इसका भी उनका करियर पर सीधा फर्क पड़ रहा है। मामला ही कुछ ऐसा है।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

5 of 10
- फोटो : gettyimages
दरअसल रणबीर को कैटरीना के साथ आने वाली अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' से काफी उम्मीदें हैं। कैटरीना से ब्रेकअप के बाद ये फिल्म बन तो रही है लेकिन इसके निर्देशक ही अब फिल्म को लेकर उत्साह खो रहे हैं। कैट और रणबीर की तनातनी की वजह से फिल्म की शूटिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही है। ऐसे में रणबीर को ये महसूस हो रहा है कि करियर को लेकर कुछ ना किया गया तो फिर करियर संभलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में रणबीर ने सनी देओल की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

6 of 10
- फोटो : gettyimages
सनी देओल लगातार अपने करियर को लेकर परेशान हैं, उनको फिल्में नहीं मिल रही थीं, साथ ही जो फिल्में मिल रहीं थी उनसे उनके करियर का कुछ भला हो नहीं रहा था। ऐसे में सनी को अपना करियर संभालने के लिए खुद ही बड़ा फैसला करना पड़ा। सनी ने हाल ही में अपने लिए फिल्म 'घायल वंस अगेन' बनाई है। इसी से शायद रणबीर भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

7 of 10
- फोटो : gettyimages
सनी देओल की घायल वंस अगेन में एक्टिंग भी की और निर्देशन भी। फिल्म का निर्माण भी उनके होम प्रोड्क्शन में ही हुआ। इस फिल्म ने कमाई तो बहुत ज्यादा नहीं की लेकिन इसके बहाने सनी देओल के करियर पर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद सनी और भी फिल्में अपने निर्देशन में बनाने की बात कर रहे हैं। अब रणबीर भी ठीक इसी राह पर हैं।

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

8 of 10
- फोटो : gettyimages
रणबीर कपूर अब निर्देशक बनने जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर द्वारा स्थापित आर. के बैनर्स में एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इसमें रणबीर ना सिर्फ एक्टिंग करेंगे बल्कि वो इसके निर्देशक भी होंगे।

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

9 of 10
- फोटो : gettyimages
आर. के बैनर्स में लंबे समय से किसी फिल्म का निर्माण नहीं हुआ है। इस बैनर के तले आखिरी फिल्म 1999 में 'आ अब लौट चलें' आई थी। इसके बाद रणबीर ने अपने लिए फिल्म बनाने की ठानी है।
विज्ञापन

अपनी हालत से तंग आकर सनी देओल की राह पर चले रणबीर कपूर

10 of 10
- फोटो : gettyimages
हिन्दी सिनेमा को कई कालजयी फिल्में देने वाला आर. के. बैनर्स कपूर खानदान के चश्मों-चराग के लिए क्या कमाल करता है, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें