रितिक रोशन और कंगना रनौत के झगड़े के कई नए पर्चे अब सामने आ रहे हैं। विवाहित होते हुए रितिक जब कंगना से प्रेम का स्वांग रचा रहे थे, उन्हीं दिनों फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां सुर्खियां बनीं। मगर जब रणबीर कपूर ने क्वीन कंगना की तारीफ की तो रितिक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे।
विज्ञापन
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
2 of 13
रितिक रोशन और कंगना
रितिक रोशन और कंगना रनौत के सार्वजनिक हुए झगड़े के बीच धीरे-धीरे ऐसी परतें खुल रही हैं, जो फिल्मी ड्रामे जैसी हैं। इसमें दोनों सितारों के झगड़े में अन्य सितारों के नाम भी आने लगे हैं। सबसे ताजा नाम पिछले कुछ महीनों से अपने ब्रेक-अप की वजह से चर्चित रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के हैं।
विज्ञापन
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
3 of 13
रितिक रोशन और कंगना
कंगना की एक करीबी ने मीडिया में जब से कहा है कि फरवरी 2014 में बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक-कैटरीना करीब आ गए थे, तब से यह बात भी चर्चा में है क्या रणबीर कपूर उस दौर में कंगना को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे? उनके द्वारा कंगना की ऐक्टिंग की तारीफ करना सहज बात थी या फिर वह रितिक रोशन को कोई ‘संदेश’ दे रहे थे?
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
4 of 13
रितिक रोशन और कंगना
जानकारों का कहना है कि अगर कंगना की नजदीकी सूत्र के दावों में दम है तो संभव है कि कैटरीना और रणबीर रितिक-कंगना के बीच झगड़े की वजह बन गए। इस सूत्र ने मीडिया में बताया है कि कंगना के राष्ट्रीय पुरस्कार के जीतने के बाद एक युवा सुपरस्टार तारीफों के पुल बांध कर उन्हें आकर्षित कर रहा था। जब रितिक को यह बात पता चली तो वह खुद को ‘असुरक्षित’ महसूस करने लगे।
विज्ञापन
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
5 of 13
रितिक रोशन और कंगना
कंगना की करीबी ने बताया है कि रितिक ने बैंग बैंग की शूटिंग शुरू होने के बाद कंगना से बातचीत बिल्कुल बंद कर दी थी। इस सूत्र का कहना है कि इसकी सीधी वजह कैटरीना ही थीं। उन दिनों कंगना न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थीं। वहीं उन्हें रितिक-कैटरीना की नजदीकियों का पता चला।
विज्ञापन
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
6 of 13
रितिक रोशन और कंगना
उस दौर में कैटरीना अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड रणबीर को लेकर परेशान थीं। उनके बीच तनाव तथा ब्रेक-अप की चर्चाएं जमकर होने लगी थीं। हालांकि ब्रेक-अप नहीं हुआ। सूत्र का कहना है कि मार्च 2014 में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार ने कंगना को लेकर रितिक का नजरिया बदल गया और वह फिर से उनके नजदीक जाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
7 of 13
रितिक रोशन और कंगना
परंतु तभी उन्हें पता लगा कि ‘एक युवा सितारा’ भी कंगना की तारीफों के पुल बांध कर उनके नजदीक आने की कोशिश कर रहा है। यह बात वह सहन नहीं कर सके। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद आमिर खान और अजय देवगन से लेकर रणबीर कपूर तक ने कंगना की जमकर तारीफ की थी।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
8 of 13
रितिक रोशन और कंगना
खास बात यह है कि रणबीर राष्ट्रीय पुरस्कार से पहले भी, जब क्वीन निर्माणाधीन अवस्था में थी, उसके रफ कट देख कर कंगना की प्रतिभा के कायल हो गए थे। बताया जाता है कि फिल्म बॉम्बे वेलवेट की स्क्रिप्ट सुनने के दौर में एक दिन निर्देशक विकास बहल ने अपनी फिल्म क्वीन के रशेज उन्हें दिखाए। ये देखने के बाद रणबीर ने कंगना को एसएमएस भेज कर उनकी तारीफ की थी।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
9 of 13
रितिक रोशन और कंगना
फिल्म की रिलीज के दौरान और बाद में रणबीर ने मीडिया में कंगना की प्रशंसा की और कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। बदले में, कंगना ने भी खुद को रणबीर का प्रशंसक बताया और कहा कि अगर वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके बाद संजय दत्त की बायोपिक में जब रणबीर कपूर का नाम तय हुआ तो कंगना को संजय की पत्नी के रोल में लिए जाने की खबरें आईं।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
10 of 13
रितिक रोशन और कंगना
हालांकि कंगना इनका खंडन किया। 2013 से 2015 के दौर में जब यह सब हो रहा था, तभी कंगना-रितिक और कैटरीना-रणबीर के संबंधों में उथल-पुथल मची थी।
रितिक-कंगना के झगड़े की वजह बने रणबीर-कैटरीना!
11 of 13
रितिक रोशन और कंगना
कंगना की करीबी का कहना है कि रितिक ‘युवा सितारे’ को लेकर इतने परेशान हो उठे कि उन्होंने इस संबंध में कंगना से सवाल-जवाब कर डाले थे। तब कंगना ने उनसे कहा था कि वैसा कुछ नहीं है, जैसा वह सोच रहे हैं। इसके बाद एक और घटना हुई जिससे पता चलता है कि रितिक नहीं चाहते थे कि कंगना इस ऐक्टर के करीब आए।
रितिक-कंगना के झगड़े की वजह बने रणबीर-कैटरीना!
12 of 13
रितिक रोशन और कंगना
बताया गया है कि एक दिन करन जौहर के घर पार्टी में कंगना रितिक से मिलीं। तब रितिक ने उनसे पूछ लिया कि वह कैसे अगले बुधवार को उस ऐक्टर के साथ डेट पर जा सकती हैं? कंगना चौंकी कि यह बात रितिक को कैसे पता चली?
तब उन्हें संदेह हुआ कि रितिक उनका ई-मेल अकाउंट हैक कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने रितिक के पिता राकेश रोशन को फोन करके शिकायत की। तब परेशान राकेश रोशन ने कहा था कि वह अपने बेटे से बात करेंगे। उधर ‘युवा सितारे’ ने भी कंगना से अगली मुलाकात में कहा कि उसने ‘डेटिंग’ की बात किसी से नहीं कही थी।