फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: तो इस वजह से बदला रणबीर-आलिया के रिसेप्शन का वेन्यू, सामने आई ये बड़ी वजह

Thu, 14 Apr 2022 01:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल रणबीर कपूर के घर वास्तु में एक प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे। एक तरफ जहां आलिया और रणबीर अपनी शादी को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं अब इनके वेडिंग फंक्शन्स को लेकर एक और खुलासा हुआ है। इस हाई प्रोफाइल शादी के बीच अब यह खबर आ रही है कि कपूर खानदान ने शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन की जगह को बदल दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
अब कहां होगा रिसेप्शन?
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने पहले कपल की शादी की जानकारी देते हुए कहा था कि दोनों मुंबई के ताज कोलाबा में फेरे लेगें। हालांकि, अब यह कपल रणबीर कपूर के घर वास्तु में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इसके बाद अब चर्चा है कि आलिया और रणबीर की शादी का रिसेप्शन, जो ताज कोलाबा में होने वाला था, अब कहीं और आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेप्शन का वेन्यू अब बदलकर 'वास्तु' कर दिया गया है। इस ग्रैंड शादी का भव्य रिसेप्शन 16 अप्रैल को होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी वेन्यू बदलने की असली वजह?
बॉलीवुड के गलियारों से आती खबरों की मानें तो मीडिया और पपराजी को मेहमानों की कारों के साथ हाथापाई करते हुए देखकर, रणबीर और आलिया के परिवारों ने अब रिसेप्शन को 'वास्तु' में ही करने का फैसला किया है। दरअसल, वास्तु मुंबई स्थित बांद्रा में रणबीर और आलिया का अपार्टमेंट है, जिसमें वह शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। इनके रिसेप्शन में चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स ही शामिल होंगे और इसके लिए इनवाइट्स पहले ही भेजे जा चुके हैं।

 

4 of 5
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
ऐसे होंगी शादी की रस्में 
बीते कई दिनों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  की शादी की तारीख को लेकर काफी विवाद हुआ था। लेकिन कल दूल्हे की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के बयान के बाद आखिरकार इस बात की पुष्टि हो गई है कि आलिया और रणबीर आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की थीम पेस्टल होगी और दोनों सब्यसाची व मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़े पहनेंगे। शादी की रस्में सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी हैं। फेरे दोपहर करीब तीन बजे लिए जाएंगे। हल्दी की रस्म के बाद चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
 ये होंगे गेस्ट 
अभी तक इस हाई प्रोफाइल शादी की गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों की मानें तो  शादी की गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और कुछ और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें