फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: ओटीटी पर मौजूद हैं संजय दत्त की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, आज ही करें बिंज वॉच

Thu, 14 Apr 2022 12:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर संजय दत्त की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
यश को कन्नड का बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में संजय दत्त ने मुख्य विलेन अधीरा का रोल निभाया है। संजय दत्त का फिल्मों में नायक से खलनायक बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने हर बार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। फिल्मों में उनके स्वैग, स्टाइल और लुक्स को लाखों फैंस कॉपी करते हैं। 62 वर्षीय अभिनेता करीब 41 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज हम आपको संजय दत्त की उन फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं जो ओटीटी नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
खलनायक
प्लेटफॉर्म- जी 5

1993 में रिलीज हुई फिल्म खलनायक में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, राखी नजर आए थे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के गाने 'चोली के पीछे' के लिए इला अरुण और अल्का याज्ञनिक को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था। इस गाने के लिए दो प्लेबैक सिंगर ने एक पुरस्कार को शेयर किया था।
विज्ञापन

3 of 6
कांटे - फोटो : Social Media
कांटे
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

2002 में रिलीज हुई फिल्म कांटे संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित है। इसे मिलाप जावेरी ने लिखा है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव, नम्रता सिंह गुजराल, रति अग्निहोत्री और मलाइका अरोड़ा सहित कई कलाकार हैं। 

4 of 6
लगे रहो मुन्नाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
लगे रहो मुन्नाभाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

लगे रहो मुन्नाभाई 2003 में बनी फिल्म मुन्नाभाई का दूसरा पार्ट है। ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी, विद्या बालन, दिया मिर्जा और बोमन ईरानी हैं। इस फिल्म में गांधीगिरी को बढ़ावा दिया गया है। अरशद वारसी मुन्ना भाई की तरह इसमें भी मुन्ना के दोस्त सर्किट के रूप में हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म कलंक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलंक
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

कलंक फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित और करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। ये 2019 में रिलीज हुई एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म-अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

1990 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के बाद 2012 में फिर से एक नई कहानी और नए रंग के साथ 'अग्निपथ' को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने कांचा के किरदार में खुद को ढाल लिया था। इस किरदार के लिए उन्होंने अपना शरीर और रूप पूरी तरह से बदल लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें