साल 2022 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' भी शामिल है। इस फिल्म का पहला पोस्टर कुछ समय पहले ही फैंस के बीच आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की इस फिल्म का दमदार टीजर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। कंगना की फिल्म 'धाकड़' का टीजर कल यानी 12 अप्रैल को आ रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है।