रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रशंसक दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े की शादी की कई अफवाहें लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कपल ने अभी तक तारीख तय नहीं की है। पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया इस साल अप्रैल में शादी करने वाले थे। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि दोनों युगल अक्तूबर 2022 में ब्याह करने के लिए तैयार हैं।