फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia Wedding: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी

Sat, 12 Mar 2022 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रशंसक दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े की शादी की कई अफवाहें लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कपल ने अभी तक तारीख तय नहीं की है। पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया इस साल अप्रैल में शादी करने वाले थे। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि दोनों युगल अक्तूबर 2022 में ब्याह करने के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
क्या अप्रैल में होगी शादी?
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वाले पिछले साल ही दोनों की शादी करवाने के लिए पूरी तरह तैयार थे। लेकिन कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या में इजाफा होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद दावा किया जा रहा था कि दोनों की शादी इस साल अप्रैल में होने वाली है। हालांकि यह खबर झूठी साबित होती नजर आ रही है क्योंकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : social media
अक्तूबर में होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्टार्स के परिवार वालों ने मिलकर यह फैसला किया है कि इस साल के अंत तक आलिया और रणबीर कपूर की शादी करा दी जाएगी। इसके साथ ही भट्ट और कपूर खानदान ने दोनों के ब्याह के लिए अक्तूबर का महीना तय किया है।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे आलिया-रणबीर
जहां आलिया अभी अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सक्सेस को एंजॉय कर रही है। वहीं रणवीर अपनी और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी पहली बार साथ काम करती नजर आएगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'डार्लिंग्स' नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें