जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी में 2 सितंबर को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, निर्देशक अयान मुखर्जी और 'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर के साथ होना था। लेकिन आखिरी वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आयोजन को पुलिस की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण ही इसे टाल दिया गया। हैदराबाद में गणपति विसर्जन के चलते पुलिस अलग-अलग जगह तैनात है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' के इस मेगा इवेंट को पुलिस बल की कमी के कारण टाल दिया गया है।