रणबीर और आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में दोनों के कुछ एक्शन सीन भी नजर आएंगे। एक्शन सीन को करने के लिए यह दोनों ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। उनके ट्रेनर ने रणबीर और आलिया के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।