आज रणबीर कपूर का बर्थडे है। लगता है उन्हें गिफ्ट में एक नई गर्लफ्रेंड मिल गई है। कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर काफी अपसेट थे। लेकिन अब वो खुशी-खुशी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इस बार उनका दिल एक महिला खिलाड़ी पर आया है। जानें कौन है वो...
विज्ञापन
कैटरीना के बाद इस लड़की पर आया रणबीर का दिल, सरेआम कहा I Love You
2 of 5
इस लकी गर्ल का नाम है साक्षी मलिक। जी हां रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी को रणबीर कपूर ने सरेआम आई लव यू बोलकर प्रपोज किया। दरअसल, साक्षी और रणबीर स्टार प्लस के शो डांस प्लस में बतौर गेस्ट आए थे।
विज्ञापन
कैटरीना के बाद इस लड़की पर आया रणबीर का दिल, सरेआम कहा I Love You
3 of 5
दो घंटे चले इस फाइनल एपिसोड में कई दमदार परफॉरमेंस हुईं। इसी दौरान साक्षी से पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं और उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए। फिलहाल सिंगल तो रणबीर भी हैं। इसलिए रेमो ने रणबीर कपूर को साक्षी मलिक को प्रपोज करने को कहा।
कैटरीना के बाद इस लड़की पर आया रणबीर का दिल, सरेआम कहा I Love You
4 of 5
इस पर रणबीर ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे साक्षी जी को प्रपोज करने का मौका मिला। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े स्टेज पर आए। फिर रणबीर ने अपनी फेमस फिल्म रॉकस्टार का एक सीन रीक्रिएट किया। वह सीन जिसमें रणबीर नरगिस फाखरी को प्रपोज करते हैं।
कैटरीना के बाद इस लड़की पर आया रणबीर का दिल, सरेआम कहा I Love You
5 of 5
रणबीर ने स्टेज पर आकर कहा- आई लव यू, गर्लफ्रेंड बन जा मेरी। तू और मैं रॉक कर देंगे सोच कर देख। जैसे ही रणबीर कपूर ने आई लव यू कहा तो साक्षी का चेहरा शर्म से लाल हो गया। रणबीर ने साक्षी के लिए बर्फी फिल्म का दिल देने वाला स्टाइल भी किया।