फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ का आलिया से हुआ ब्रेकअप, इस हीरोइन के आए करीब

Wed, 28 Sep 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बीते एक डेढ़ साल से बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत युवा जोड़ियों में गिने जा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट अलग हो चुके हैं। फिलहाल आलिया अकेली हैं मगर सिद्धार्थ ने आजकल एक और हीरोइन के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ और ये हीरोइन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक आए और अब दोनों को अक्सर साथ देखा जा सकता है। 

इस बात को यूं भी हवा मिल रही है कि सिद्धार्थ और आलिया भट्ट के ब्रेक-अप की चर्चाएं धीरे-धीरे सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों सितारों के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव की खबरें आ रही थीं। मगर अब जानकार इस पर मुहर लगा है कि वे अलग हो चुके हैं। 

आगे की स्लाइड्स में जानें कौन है वो हीरोइन जिसके नजदीक आ रहे हैं सिद्धार्थ। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ का आलिया से हुआ ब्रेकअप, इस हीरोइन के आए करीब

2 of 5
दरअसल, सिद्धार्थ हाल ही में आई फिल्म बार-बार देखो की को-स्टार कटरीना कैफ के नजदीक आ रहे हैं। दर्शकों ने भले 'बार बार देखो' को नकार दिया है मगर आजकल इस जोड़ी को जरूर बार-बार साथ देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच फिल्म के दौरान बढ़ी नजदीकियां बरकरार हैं। 

मंगलवार की रात को दोनों ने फिल्म ओके जानू के डायरेक्टर शाद अली के घर सुबह होने तक जश्न मनाया। सिद्धार्थ-कैटरीना शाद के घर करीब रात को ढाई बजे पहंचे और सुबह होने तक रहे। इस पार्टी में ओके जानू के सितारे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर भी मौजूद थे। आदित्य के साथ भी कैटरीना की फिल्म फितूर इस साल फ्लॉप रही थी।  मजेदार बात यह कि शाद के फ्लैट पर पहुंचने से पहले दोनों ने रात 11.30 बजे बार बार देखो की डायरेक्टर के घर डिनर किया। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ का आलिया से हुआ ब्रेकअप, इस हीरोइन के आए करीब

3 of 5
असल में बार बार देखो के समय से ही कैटरीना और सिद्धार्थ की पार्टियों की खबरें आलिया तक पहुंच रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से अलग हुई थीं। उनके दुख के पलों में तब सिद्धार्थ ने ही उनका साथ दिया था।

सिद्धार्थ का आलिया से हुआ ब्रेकअप, इस हीरोइन के आए करीब

4 of 5
इंडस्ट्री के कुछ हलकों में चर्चा है कि सिद्धार्थ-आलिया का ब्रेक इस हीरोइन के पूर्व बॉयफ्रेंड अली दादरकर की वजह से हुआ है। एक पार्टी में  सिद्धार्थ-आलिया की मौजूदगी में अली भी पहुंच गए थे। आलिया को अली से हंस-हंस कर बातें करते देख सिद्धार्थ का मूड बिगड़ गया और वह पार्टी से निकल गए। इसके बाद से दोनों सितारों के बीच अनबन शुरू हो गई और बात बिगड़ती चली गई। आलिया और अली स्कूल के दिनों से दोस्त बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ का आलिया से हुआ ब्रेकअप, इस हीरोइन के आए करीब

5 of 5
इधर जब सिद्धार्थ-कैटरीना पार्टी कर रहे हैं, आलिया फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट के आई खबरों को सच मानें तो पिछले दिनों आलिया ने ब्रदीनाथ के हीरो वरुण धवन से साफ कह दिया कि वह सिद्धार्थ का नाम लेकर उन्हें परेशान न करें। आलिया ने कहा कि अब हम साथ नहीं हैं। वरुण काफी दिनों से उन्हें सिद्धार्थ का नाम लेकर छेड़छाड़-हंसी-मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें