फिल्म 'बाहुबली' से हिंदी सिनेमा के दर्शकों से लेकर पूरे देश में मशहूर हुए राणा दग्गुबाती 'बाहुबली' से भी अधिक भव्य फिल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं। राणा की इस फिल्म का नाम 'हिरण्यकश्यप' है, जिसे उनके पिता सुरेश बाबू प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की घोषणा करीब दो साल पहले की गई थी, हालांकि बाद में इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।