फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Daggubati Birthday: जब मौत को मात देकर लौटे ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’, बिगड़ी सेहत की वजह से हो गई थी ऐसी हालत

Mon, 14 Dec 2020 03:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati
फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ। राणा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वैसे तो उन्होंने अपने लंबे करियर में कई रोल किए लेकिन प्रशंसक उन्हें भल्लालदेव के रूप में ही याद करते हैं। अभिनेता होने के साथ साथ राणा एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। उनके पिता डी सुरेश बाबू तेलुगु सिनेमा के निर्देशक हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राणा ने अपने करियर की शुरुआत में कई डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन किया। फिर वह हैदराबाद आकर अपने पिता का प्रोडक्शन हाउस संभालने लगे। साल 2010 में उन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर तेलुगु फिल्म 'लीडर' से डेब्यू किया। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म बाहुबली से राणा ने एक ऊंची उड़ान भरी।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : बाहुबली
बाहुबली में मुख्य भूमिका प्रभास की थी जबकि राणा दग्गुबाती निगेटिव किरदार में थे। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 100 किलो तक कर लिया था। इसके लिए उन्होंने जिम में कई घंटे बिताए। राणा को दिनभर में 40 अंडे खाने होते थे। इसके अलावा उन्हें हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाना होता था। राणा ने अपनी फिजिक के लिए एक स्पेशल ट्रेनर भी रखा था।

4 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : instagram/ranadaggubati
राणा ने तेलुगु फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इसमें 'द गाजी', 'दम मारो दम', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बेबी' शामिल हैं। राणा हाल ही में अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने इस साल अगस्त में गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : youtube/samjamchatshow
राणा दग्गुबाती ने हाल ही में एक चैट शो में अपनी बिगड़ी सेहत को लेकर खुलासा कर फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल कुछ महीने पहले उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं जिसमें वे काफी दुबले पतले लग रहे थे। हालांकि उस वक्त राणा ने अपनी बिगड़ी सेहत से इंकार कर दिया था। राणा दग्गुबाती पिछले महीने अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैमजैम में पहुंचे। उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था कि तभी जैसे लगा पॉज बटन आ गया। उनकी किडनी फेल हो गई थी। इससे उन्हें 70 प्रतिशत स्ट्रोक का खतरा था, वहीं 30 प्रतिशत जान का खतरा था। राहत की बात रही कि राणा ने अपनी बीमारी को मात दे दी और वह बिल्कुल ठीक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें