नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसके बावजूद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रामायण
- फोटो : साभार@imdb
15वें दिन किया इतना कलेक्शन
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 15वें दिन भारत में 19.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक 863.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
'रामायण' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में भी कर रही शानदार कमाई
'रामायण' भारत के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1,547.15 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म अब 1600 करोड़ के आंकड़े को छूना चाहेगी।
4 of 6
पुष्पा 2 और धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में 'रामायण' ने बनाया ये रिकॉर्ड
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने 13 से 18 नवंबर के बीच यानी दूसरे हफ्ते के शुरुआती 6 दिनों में भारत में 279.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ फिल्म दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
'रामायण' ने इस मामले में 'पुष्पा 2: द रूल', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन', 'धुरंधर 2: द रिवेंज' और 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
आंकड़ों के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने दूसरे हफ्ते में 264.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं, 'बाहुबली 2' का कलेक्शन 264 करोड़ रुपये रहा था।
'धुरंधर 2' ने 263.65 करोड़ रुपये और 'धुरंधर' ने 253.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
खास बात यह है कि 'रामायण' के गुरुवार के कलेक्शन को अभी इन आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
नितेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी ने भी रचा इतिहास
'रामायण' की सफलता के साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। वह दो ऐसी फिल्में देने वाले पहले भारतीय निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने हाल ही में दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उनकी साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में 2,070 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इस तरह 'रामायण' और 'दंगल' की सफलता के साथ नितेश तिवारी ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।