फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की स्मिता पाटिल संग तस्वीर, इस फिल्म में साथ किया था काम

Fri, 24 Apr 2020 03:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunil lahri - फोटो : social media
'रामायण' की वापसी से सीरियल के अभिनेता फिर से चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी को खूब अटेंशन मिल रहा है। उन पर मीम्स बन रहे हैं, जिनमें उन्हें नेशनल क्रश तक बताया गया है। सुनील लहरी जब भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं फीमेल फैंस के बहुत कमेंट्स आते हैं। इस बार सुनील ने अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
Tv Lakshman aka Sunil Lahri - फोटो : twitter
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में स्मिता पाटिल और सुनील लहरी दोनों नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 1980 में आई फिल्म 'नक्सलाइट' की है। सुनील लहरी ने इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया है।

विज्ञापन

3 of 5
sunil lahri - फोटो : social media
सुनील ने करीब तीन चार फिल्में और एक दो सीरियल किए हैं लेकिन 'रामायण' के बाद उन्हें फिर उस तरह का काम नहीं मिला। एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि 'साल 2005 में आशा पारेख का सीरियल किया लेकिन मुझे मजा नहीं आया। उसके बाद मैंने सोचा कि वही काम करूंगा जिसे करने के बाद मुझे संतुष्टि मिले। 'रामायण' में हमने पीक देख लिया उस तरह का काम फिर नहीं मिल सकता लेकिन ऐसा लगना चाहिए कि एक लेवल का काम कर रहे हैं।' 

4 of 5
sunil lahri - फोटो : social media
'रामायण' से पहले सुनील लहरी रामानंद सागर के साथ सीरियल 'विक्रम और बेताल' कर चुके थे। लक्ष्मण के रोल के लिए सुनील पहली पसंद नहीं थे। पहले ये रोल कोई और करने वाला था लेकिन जब उस अभिनेता ने रोल करने से मना कर दिया तो सुनील लहरी लक्ष्मण बने। रामानंद सागर ने तो सुनील लहरी को भरत के रोल के लिए चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil Dipika Chikhlia Sunil Lahri - फोटो : इंस्टाग्राम
33 साल बाद जब रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है तो उतनी ही पॉपुलरिटी देखकर सुनील लहरी बेहद खुश हैं। उन पर बन रहे मीम्स पर सुनील लहरी ने कहा था- 'लोगों ने ये मीम्स मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है। बुरा बिल्कुल नहीं लगा रहा। मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं। मैं इन्हें एन्जॉय करता हूं।'

21 साल पहले काजोल के मेहंदी फंक्शन में इस तरह पहुंचे थे शाहरुख, तस्वीर में गौरी को पहचानना भी मुश्किल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें