बॉलीवुड फिल्मों का रिलीज से पहले विवादों में घिरना अब आम बात हो गई है। ट्विटर पर आए दिन बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड होता है, जिसके साथ सोशल मीडिया यूजर्स नई फिल्मों का बायकॉट करते हैं और इस विवाद से अक्षय कुमार भी खुद को बचा नहीं पाए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' रिलीज के लिए तैयार है और यह फिल्म भी सिनेमाघरों में आने से पहले विवाद में फंस गई है। आरोप है कि फिल्म में गलत तथ्य जोड़े गए हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यण स्वामी ने अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी भी दी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार की फिल्म पर विवाद हो रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों पर हंगामा हो चुका है।