अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
55 देशों में प्रसारित हुए धारावाहिक ‘रामायण’ में राम बने अरुण गोविल कहते हैं, "जब हम रामायण की शूटिंग कर रहे थे तो तमाम पत्रिकाएं सीरियल के कलाकारों से बोल्ड फोटो शूट के लिए संपर्क करतीं और बदले में इतना पैसा देने का लालच देतीं कि बड़े से बड़े कलाकार का मन डोल जाए। लेकिन, हममें से किसी ने भी यह ऑफर स्वीकार नहीं किया क्योंकि दर्शक हम पर आस्था रखते थे और हम पैसों के लिए उनका यह विश्वास कभी नहीं तोड़ना चाहते थे। हमने प्रभु श्रीराम के लिए अपना जीवन समर्पित किया और राम का नाम जिस तरह भरोसे का नाम है, वही भरोसा हमारे ऊपर दर्शकों का था जिसे हम तोड़ नहीं सकते थे।"